मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध की आहट आगामी सत्रों में बाजार की दिशा तय करेगी। पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों ने जिस तरह 100 डॉलर के स्तर को छुआ, उसने निवेशकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
घरेलू मोर्चे पर भी काफी हलचल रहने वाली है; 28 जुलाई को जारी होने वाले औद्योगिक और विनिर्माण उत्पादन के आंकड़े बाजार का मिजाज परखेंगे। साथ ही, नतीजों का सीजन भी पूरे शबाब पर होगा। BEL, केनरा बैंक, कोल इंडिया, टाटा पावर और एशियन पेंट्स जैसे दिग्गजों के साथ-साथ अदाणी पोर्ट्स, अदाणी एंटरप्राइजेज, डाबर और LIC हाउसिंग जैसी बड़ी कंपनियां वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के अपने रिपोर्ट कार्ड पेश कर बाजार में उतार-चढ़ाव पैदा करेंगी।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
