EPFO नियम: बदल गए नियम, अब बिना कारण बताए निकाल सकेंगे 100 फीसदी पैसा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
EPFO नियम: बदल गए नियम, अब बिना कारण बताए निकाल सकेंगे 100 फीसदी पैसा

AMN. नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से एक अच्छी खबर आई है। खबर यह है कि ईपीएफओ ने अब पीएफ निकालने और क्लेम करने के नियमों को पहले से आसान बनाकर खाताधारकों को राहत दी है। ईपीएफओ के नए बदलाव के तहत अब पीएफ खाताधारक कुछ खास और विशेष परिस्थितियों में बिना कोई कारण बताए अपने पीएफ का 100 फीसदी पैसा निकाल सकते हैं। पीएफ में जमा पैसे को जरूरत के समय खाताधारक तक आसानी से पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अब विशेष परिस्थिति श्रेणी के तहत ‘निकासी का कारण बताने’ की शर्त को आंशिक रूप से खत्म कर दिया है। इसके तहत निर्धारित शर्तों के अधीन खाताधारक को आवेदन करते समय कोई अतिरिक्त स्पष्टीकरण या कारण बताने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे आपका दावा खारिज नहीं होगा और रकम सीधे और जल्दी आपके खाते में जमा हो जाएगी.

परिस्थितिवश पैसा निकालने की अनुमति होगी

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन केवल कुछ विशेष परिस्थितियों में बिना कोई कारण बताए 100% निकासी की अनुमति देगा। ऐसा तब हो सकता है जब कंपनी 15 दिनों से अधिक समय तक बंद हो या ताला लगा हो और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा हो या कंपनी लगातार छह महीने तक बंद हो। नौकरी से निकाले जाने पर फैसले को अदालत में चुनौती देने पर ऐसा किया जा सकता है। वहीं, अपने या परिवार के किसी सदस्य के इलाज के लिए पीएफ की पूरी रकम निकाली जा सकती है।

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version