AMN. अगर आप सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि आज दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज राजधानी जयपुर समेत पूरे प्रदेश में 22 कैरेट सोने के दाम प्रति 10 ग्राम एक हजार रुपये गिर गए हैं.
आज यह कीमत 1,49,740 रुपये पर पहुंच गई है, जो कल 1,50,740 रुपये थी. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,050 रुपये की गिरावट आई है। आज इसके 10 ग्राम की कीमत 1,57,230 रुपये है, जबकि कल यह 1,58,280 रुपये थी. आज एक किलो चांदी 10,000 रुपये तक गिर गई है.
आज एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,90,000 रुपये है, जबकि कल इसकी कीमत 3,00,000 रुपये थी. आपको बता दें कि सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आने वाले समय में दोनों कीमती धातुओं की कीमतें फिर बढ़ सकती हैं। सोने और चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं.
PC:hindi.cnbctv18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
