AMN. कई दिनों की गिरावट के बाद आज चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज शुद्ध चांदी की कीमत 2,22,750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट आई है। यह 1,43,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है.
आज 23 कैरेट सोना 1,37,375 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. अलग-अलग शहरों में अलग-अलग कीमतें देखने को मिलेंगी. इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को तीन फीसदी अतिरिक्त जीएसटी देना होगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी की कीमत करीब 2,25,000 रुपये दर्ज की गई है. यहां आज 24 कैरेट सोना 1,44,400 रुपये है. जोधपुर में चांदी की कीमत 2,24,500 रुपये और सोने की कीमत 1,43,100 रुपये है. अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो अभी इन्हें खरीदने का अच्छा मौका है।
पीसी: वनइंडिया।
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
