AMN. राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं के हित में कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। उनमें से एक है मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आज विधानसभा में मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है.
वित्त मंत्री ने इस योजना के तहत महिलाओं को दिए जाने वाले लोन की सीमा बढ़ा दी है. अब इस सरकारी योजना में आपको 1 लाख रुपये की जगह 1.50 लाख रुपये मिलेंगे. राज्य की भजनलाल सरकार का यह कदम महिला सशक्तिकरण को नई गति देगा.
आज पेश किए गए इस बजट में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं. इस बजट के जरिए भजनलाल सरकार ने हर वर्ग को खुश करने की कोशिश की है. लखपति दीदी योजना की लोन सीमा बढ़ने से महिलाओं को फायदा होगा. अब वह आसानी से 1.5 लाख रुपये तक का लोन ले सकेंगी.
पीसी: रणनीति-व्यवसाय
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
