AMN./strong>. केंद्र सरकार गरीबों के हित में कई योजनाएं चला रही है. आयुष्मान भारत योजना भी उनमें से एक है. इस योजना के तहत लोग आयुष्मान कार्ड बनवाकर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं. आज हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि यह आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है।
आपको बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता सामाजिक-आर्थिक जनगणना और अन्य सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर तय की जाती है।
इसमें आर्थिक रूप से कमजोर लोग, कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाले लोग, दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करने वाले लोग, रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग, सफाई कर्मचारी आदि शामिल हैं। अब अगर आप इन मानदंडों को पूरा करते हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। जिन लोगों की उम्र 70 साल या उससे अधिक है वे भी यह कार्ड बनवा सकते हैं।
पीसी: ज़ीबिज़
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
