AMN. आंध्र प्रदेश के एन. चंद्रबाबू नायडू सरकार गिरती प्रजनन दर की समस्या से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. इस संबंध में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बड़ा बयान दिया है.
खबरों के मुताबिक, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि राज्य सरकार गिरती जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए दंपतियों को उनके दूसरे बच्चे के जन्म पर 25,000 रुपये का उपहार देने पर विचार कर रही है। उन्होंने विधानसभा में कहा कि सरकार का लक्ष्य आंध्र प्रदेश की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) को मौजूदा 1.5 से बढ़ाकर 2.1 करना है।
इस दौरान नायडू ने घोषणा की कि हम दूसरे या अगले बच्चे की डिलीवरी के समय माता-पिता को 25,000 रुपये देंगे. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि सरकार मार्च के अंत तक जनसंख्या प्रबंधन नीति लाने और इसे अप्रैल से लागू करने की योजना बना रही है। देश में तेजी से बढ़ती आबादी के बीच चंद्रबाबू नायडू ने यह घोषणा की है.
पीसी:फॉर्च्यूनइंडिया
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
