AMN. केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के हित में कई योजनाएं चला रही हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और गांवों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए बीसी सखी योजना भी चलाई जा रही है।
यूपी सरकार की इस योजना से जुड़कर गांवों में करीब 40 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सक्रिय हैं. योजना के तहत महिलाएं ग्रामीणों को उनके घर के पास ही बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। इसके लिए महिलाओं को कमीशन के रूप में अच्छी कमाई होती है। योजना के माध्यम से बीसी सखी की औसत मासिक आय 10 से 15 हजार रुपये है।
योजना के तहत कई महिलाएं 40 से 50 हजार रुपये तक की कमाई कर रही हैं. बीसी सखी योजना के तहत सरकार द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षित कर गांवों में तैनात किया जाता है। महिलाओं को माइक्रो एटीएम और डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
पीसी: मनीकंट्रोल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
