AMN. एलपीजी सिलेंडर को लेकर आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। खबर यह है कि देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अब अपने ग्राहकों के लिए भारत गैस लाइट जिप नाम से एक नई प्रीमियम एलपीजी सेवा शुरू की है। यह सेवा आम लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी.
इससे लोगों को हल्का कंपोजिट गैस सिलेंडर, जल्द नया कनेक्शन और गैस की एक्सप्रेस डिलीवरी मिल सकेगी। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत गैस लाइट जिप की शुरुआत अभी मायानगरी मुंबई से की गई है। कंपनी ने घोषणा की कि 15 अगस्त 2026 तक इसे देश के 24 राज्यों के 100 और शहरों में शुरू किया जाएगा।
इस सेवा की खास बात यह है कि भारत गैस लाइट कंपोजिट सिलेंडर नियमित स्टील सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का है। इस कारण इस सिलेंडर को घर में इधर-उधर रखना आसान होगा। इस सिलेंडर में जंग नहीं लगती.
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)एलपीजी सिलेंडर(टी)अगस्त 15(टी)हिंदी समाचार(टी)व्यावसायिक समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
