इंडिगो की उड़ानें 10 हजार रुपये तक महंगी हो गई हैं, महंगे सफर से राहत देने के लिए सरकार जल्द ही ये कदम उठाने जा रही है।

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
इंडिगो की उड़ानें 10 हजार रुपये तक महंगी हो गई हैं, महंगे सफर से राहत देने के लिए सरकार जल्द ही ये कदम उठाने जा रही है।

AMN. एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद कई एयरलाइंस कंपनियों द्वारा फ्यूल सरचार्ज बढ़ाए जाने के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। सरकार अब इस मामले में दखल देने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम लोगों को महंगे सफर से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही एयरलाइंस कंपनियों के साथ बैठक कर सकती है।

इस संबंध में सरकार एयरलाइंस से उनकी मूल्य निर्धारण रणनीति के बारे में स्पष्टीकरण मांग रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अब फ्यूल सरचार्ज में बदलाव किया है। इंडिगो ने अब 425 रुपये के पुराने फ्लैट सरचार्ज को हटाकर एक नई दूरी-आधारित संरचना लागू की है।

इसके तहत अब दूरी के हिसाब से 275 रुपये से लेकर 950 रुपये तक फ्यूल सरचार्ज वसूला जाएगा. इससे लंबी दूरी की घरेलू उड़ानें महंगी हो गई हैं. बताया जा रहा है कि इंडिगो ने यूरोप जैसे लॉन्ग-हॉल रूट पर फ्यूल सरचार्ज 10,000 रुपये बढ़ा दिया है. ये नई दरें 2 अप्रैल से लागू हो गई हैं.

पीसी: thecsrjournal
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version