अब एथेंस दूर नहीं: इंडिगो 2026 से शुरू करेगा ग्रीस के लिए सीधी उड़ान

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
इंडिगो जनवरी 2026 में एथेंस के लिए छह साप्ताहिक सीधी उड़ानें शुरू करेगी

घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने सोमवार को कहा कि वह अगले साल जनवरी से एथेंस, ग्रीस के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी।
एयरलाइन ने कहा कि वह इसके लिए अपना पहला एयरबस ए321 एक्सएलआर विमान तैनात करेगी, जिसकी आपूर्ति इस साल के अंत तक होने वाली है।

इंडिगो ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि वह चालू वित्त वर्ष में 10 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए अपनी उड़ान सेवाएं शुरू करेगी।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि इंडिगो 2025 के अंत तक भारत का पहला ए321 एक्सएलआर विमान लाने और जनवरी 2026 की शुरुआत में एथेंस के लिए छह साप्ताहिक सीधी उड़ानें शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए नियामकीय मंजूरी का इंतजार है।

बयान के अनुसार इससे इंडिगो भारत और ग्रीस के बीच सीधी उड़ानें प्रदान करने वाली एकमात्र भारतीय एयरलाइन बन जाएगी।
एयरलाइन ने कहा कि उचित मंजूरियां मिलने के बाद वह एथेंस को दिल्ली और मुंबई दोनों से जोड़ने का इरादा रखती है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version