AMN. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक ही दिन में ब्रेंट क्रूड के दाम में करीब ढाई डॉलर की गिरावट आई है। इसके बावजूद आज भी देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. आज भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल सिर्फ 104.72 रुपये में मिलेगा.
वहीं एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपये चुकाने होंगे. आपको बता दें कि देश में काफी समय से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। देश के प्रमुख शहरों में कीमतों में आखिरी बार बदलाव मार्च 2024 में 2-2 रुपये प्रति लीटर की दर से हुआ था। लोग कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे हैं.
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
