AMN. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं. हालांकि, आज भी कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है. इससे आम लोगों को राहत नहीं मिली है. लोगों को अब दोनों ईंधन महंगे दामों पर खरीदना पड़ेगा. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल के लिए 104.72 रुपये चुकाने होंगे. वहीं गुलाबी नगर में आज एक लीटर डीजल की कीमत सिर्फ 90.21 रुपये प्रति लीटर है.
पिछले काफी समय से देश में दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। देश के प्रमुख शहरों में कीमतों में आखिरी बार बदलाव मार्च 2024 में हुआ था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर का बदलाव हुआ था। आम आदमी लंबे समय से दोनों ईंधन की कीमतें कम होने का इंतजार कर रहा है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है.
PC:news24online
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

