AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. राजस्थान में एक बार फिर दोनों ईंधन की कीमतों में हलचल देखी जा रही है। कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है.
आज राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 105.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल की कीमत भी बढ़कर 90.56 रुपये प्रति लीटर हो गई है. सबसे महंगा पेट्रोल जैसलमेर में 106.38 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. डूंगरपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और सिरोही जैसे जिलों में भी इसके लिए 106.21 रुपये प्रति लीटर खर्च करने पड़ते हैं.
आपको बता दें कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण भविष्य में राज्य में दोनों ईंधन की कीमतें बढ़ सकती हैं। सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम अपडेट करती हैं।
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
