AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. हालांकि, आज भी कंपनियों ने उपभोक्ताओं को किसी तरह की राहत नहीं दी है. पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज भी कीमतें स्थिर हैं. हालांकि, वर्तमान में देश के प्रमुख शहरों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से अधिक है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर है।
वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर पर ही उपलब्ध है।
लंबे समय से कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. ये तो वक्त ही बताएगा कि कीमतें कब कम होंगी. कीमतें प्रतिदिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं।
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
