इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी 5.30 रुपये का इजाफा हो गया है.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी 5.30 रुपये का इजाफा हो गया है.

AMN. इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग के बीच देश में पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर आई है। खबर ये है कि देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों को बड़ा झटका दिया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नायरा एनर्जी ने राजस्थान में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दर आज सुबह से पूरे प्रदेश में लागू हो गई है. नायरा एनर्जी ने राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 110.20 रुपये और पेट्रोल की कीमत 93.41 रुपये तय की है. जबकि हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये, कोलकाता में 105.41 रुपये, मुंबई में 103.54 रुपये, बेंगलुरु में 102.92 रुपये, भुवनेश्वर में 101.19 रुपये, चेन्नई में 100.80 रुपये, नोएडा में 95.16 रुपये और गुरुग्राम में 95.57 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

डीजल के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे!

वहीं डीजल की कीमत हैदराबाद में 95.70 रुपये, भुवनेश्वर में 92.77 रुपये, चेन्नई में 92.39 रुपये, कोलकाता में 92.02 रुपये, बेंगलुरु में 90.99 रुपये, मुंबई में 90.03 रुपये, नोएडा में 88.31 रुपये और गुरुग्राम में 88.03 रुपये प्रति लीटर तय की गई है. आपको बता दें कि देशभर में नायरा एनर्जी द्वारा 6,500 से अधिक पेट्रोल पंप (रिटेल आउटलेट) संचालित किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने ऐलान किया था कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी.

पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version