पीएम किसान योजना: योजना का लाभ उठाने के लिए ऐसे करें आवेदन

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
पीएम किसान योजना: योजना का लाभ उठाने के लिए ऐसे करें आवेदन

AMN. पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 2,000 रुपये की तीन किस्तों में 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। देश में बड़ी संख्या में किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं.

आज हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि किसान इस योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और पंजीकरण का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद यहां 12 अंकों का आधार नंबर और 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

अब राज्य का चयन करें और कैप्चा कोड डालें। इसके बाद गेट ओटीपी बटन पर क्लिक करें, ओटीपी भरें और फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरें। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करें। अब आप फॉर्म सबमिट कर दें. इस प्रकार किसान योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पीसी:एप्लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version