राजस्थान बजट 2026: 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों को मिलेगा 20,000 रुपये का ई-वाउचर, बिजनेस लोन का भी ऐलान. बिजनेस समाचार हिंदी में

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान बजट 2026: 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों को मिलेगा 20,000 रुपये का ई-वाउचर, बिजनेस लोन का भी ऐलान. बिजनेस समाचार हिंदी में

AMN. आज विधानसभा में पेश भजनलाल सरकार के तीसरे बजट में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. दीया कुमारी ने आज बजट में राज्य के 10वीं-12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को 20,000 रुपये का ई-वाउचर देने की घोषणा की है.

दीया कुमारी ने युवाओं के लिए 10 लाख रुपये का बिजनेस लोन देने का भी ऐलान किया है. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सरकार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन देगी. इस योजना के लिए बजट में 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इससे राज्य के 30,000 युवाओं को सीधा फायदा होगा.

दीया कुमारी ने कहा कि राज्य के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को टैबलेट/लैपटॉप के लिए 20,000 रुपये का ई-वाउचर दिया जाएगा. उन्होंने इस बजट में अगले सत्र (2026-27) से 500 नए स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने की भी घोषणा की है.

पीसी: डीपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version