AMN. भारत की पहली निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने आज दोपहर 12.05 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से देश के पहले निजी कक्षीय रॉकेट विक्रम-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च करके इतिहास रच दिया है। यह परीक्षण पहले प्रयास में सफल रहा। पहले इसे सुबह 11.30 बजे लॉन्च किया जाना था, लेकिन आखिरी वक्त पर उल्टी गिनती रोक दी गई।
इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट के संस्थापक पवन कुमार चांदना से बात की और उन्हें बधाई दी। कंपनी ने 2022 में विक्रम-एस सबऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च किया, जो 89.5 किमी की ऊंचाई तक गया। अब विक्रम-1 पृथ्वी की 450 किमी की गोलाकार निचली कक्षा में पहुंच गया है। इस सफलता को देश के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।
आपको बता दें कि हैदराबाद की कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस की इस टेस्ट फ्लाइट लॉन्च को “मिशन अराइवल” नाम दिया गया है। विक्रम-1 देश का पहला कक्षीय रॉकेट है जो पूरी तरह से हल्के और मजबूत कार्बन-मिश्रित संरचना से बना है।
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
