AMN. अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. खबर है कि केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाकर 300 रुपये करने का फैसला किया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार ने अब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये करने का फैसला किया है। इसके तहत अब सिलेंडर भरवाने पर 300 रुपये सीधे बैंक खाते में आएंगे। केंद्र सरकार की ओर से यह सब्सिडी साल में सिर्फ 12 सिलेंडर पर ही मिलेगी। केंद्र सरकार के इस कदम से साल भर में घरेलू रसोई गैस का खर्च कम हो जाएगा.
गरीबों को सीधे राहत मिलेगी. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच एलपीजी सिलेंडर की कमी के बीच देश के गरीबों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन लेने के लिए महिलाओं के पास कई जरूरी दस्तावेज होने जरूरी हैं।
पीसी: डेक्कनहेराल्ड
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
