AMN. जिन जगहों पर पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है, वहां लोगों पर एलपीजी से पीएनजी पर स्विच करने का दबाव बढ़ रहा है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने मार्च 2026 में एक आदेश के जरिए उपभोक्ताओं से कहा था कि जहां भी पीएनजी नेटवर्क उपलब्ध है, वहां वे धीरे-धीरे पीएनजी को अपनाएं।
सरकार ने इसके लिए उपभोक्ताओं को 90 दिन का समय दिया था, यह समय 30 जून को खत्म होने जा रहा है। अब सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 30 जून 2026 के बाद गैस कंपनियों द्वारा एलपीजी कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
हालांकि, अभी तक इस संबंध में पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 30 जून के बाद देशभर में एलपीजी कनेक्शन कटने के दावे पूरी तरह सच नहीं हैं। हालाँकि, सरकार भविष्य में उन क्षेत्रों में एलपीजी आपूर्ति पर प्रतिबंध या सीमाएं लगा सकती है जहां पीएनजी उपलब्ध है।
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)एलपीजी कनेक्शन(टी)जून 30(टी)पीएनजी(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
