AMN. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक भी बनने जा रही है. इसमें अभिनेता राजकुमार राव सौरव गांगुली की भूमिका में नजर आने वाले हैं. इस बायोपिक को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. खबर है कि इस फिल्म में सिनेमा जगत के तीन मशहूर कलाकारों की एंट्री हुई है. यह फिल्म विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनेगी।
इस फिल्म में सौरव का किरदार निभाने के लिए अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है. खबरों की मानें तो अब इस फिल्म में एक्टर बोमन ईरानी और गजराव राव के साथ बंगाली एक्ट्रेस अपराजिता आध्या की भी एंट्री हो गई है। फिल्म में बोमन सौरव के पिता चंडी गांगुली का किरदार निभाते नजर आएंगे और अपराजिता सौरव की मां का किरदार निभाती नजर आएंगी.
इस फिल्म में गजराज राव बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की भूमिका में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इसी महीने की 16 तारीख से शुरू होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि राजकुमार कुछ दिनों तक सौरव के साथ रहकर उनके हाव-भाव और उनकी दिनचर्या को समझेंगे।
पीसी:गुल्टे
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
