भोजपुरी सिनेमा के ‘हिट मशीन’ और सुरों के सरताज खेसारी लाल यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फर्श से अर्श तक का सफर तय करने वाले खेसारी ने अपनी कड़ी मेहनत और जादुई आवाज से मनोरंजन जगत में जो मुकाम हासिल किया है, वह मिसाल है। आज दुनियाभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं, लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने डिजिटल वर्ल्ड में खलबली मचा दी है।
## रोमांटिक केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर लगाई आग
आकांक्षा पुरी ने खेसारी को विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब और बेहद रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। आकांक्षा ने कैप्शन में बड़ी चतुराई से लिखा, ‘खेसारी जी, आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर आपको हमेशा खुश रखे और आपकी हर ‘आकांक्षा’ पूरी हो।’ एक्ट्रेस के इस शब्द-खेल और तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।
[Instagram Embed Post Link]
### इसे भी पढ़ें: Hate Story 3 के बाद Industry ने किया जज, Zareen Khan ने खोला अपनी ‘बोल्ड’ इमेज का सच
## प्रशंसकों के बीच छिड़ा सवालों का दौर
इन वायरल तस्वीरों को देख खेसारी के फैंस हैरान-परेशान हैं। कमेंट सेक्शन में जैसे बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स इसे महज एक प्रोफेशनल बॉन्डिंग और दोस्ती का नाम दे रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि इन तस्वीरों के पीछे की कहानी कुछ और ही है। बता दें कि आकांक्षा और खेसारी कई प्रोजेक्ट्स में साथ नजर आ चुके हैं, जिससे उनके बीच की नजदीकी अक्सर चर्चा का विषय बनती रही है।
### इसे भी पढ़ें: Monalisa-Farman की शादी पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, नाबालिग है, Medical Test कराओ
## खेसारी की निजी जिंदगी और विवाद की वजह
खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता की तुलना अक्सर ‘पावर स्टार’ पवन सिंह से की जाती है। जहां एक तरफ उनका प्रोफेशनल ग्राफ ऊंचाई पर है, वहीं उनकी निजी जिंदगी काफी स्थिर रही है। खेसारी ने साल 2006 में चंदा देवी से शादी की थी और उनके दो प्यारे बच्चे भी हैं। यही कारण है कि शादीशुदा होने के बावजूद आकांक्षा पुरी के साथ उनकी इन ‘लवी-डवी’ तस्वीरों ने लोगों के बीच इतनी हैरानी और उत्सुकता पैदा कर दी है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
