AMN. इन दिनों बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म भूत बांग्ला की सफलता देखने को मिल रही है। इस फिल्म ने देश के बॉक्स ऑफिस पर 97.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इससे लग रहा है कि यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है.
फिल्म भूत बांग्ला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। अक्षय कुमार की इस हॉरर कॉमेडी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 102.05 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने 5वें दिन विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.
इस तरह इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 31.50 करोड़ हो गया है। दुनियाभर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 118.12 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म आने वाले दिनों में शानदार बिजनेस कर सकती है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
