AMN. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अब फिल्म राका में अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी. इस फिल्म को लेकर अल्लू अर्जुन ने एक खास अपडेट दिया.
अपने जन्मदिन के मौके पर स्टार एक्टर अल्लू अर्जुन ने फैन्स के साथ एक खास झलक शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने एटली के साथ अपनी अगली फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर फैन्स की उत्सुकता बढ़ा दी है.
इसके साथ ही अल्लू अर्जुन ने फिल्म के टाइटल का भी खुलासा किया. पोस्टर और टाइटल शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘AA22xA6 अब तैयार है, खुद को एक नई और अनोखी दुनिया के लिए तैयार करें। पोस्टर में अल्लू अर्जुन का बिल्कुल बदला हुआ लुक देखा जा सकता है.
पीसी: जनसत्ता
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
