आम्रपाली दुबे का दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ से कथित अफेयर: 38 की उम्र में कुंवारी क्यों हैं? जानिए एक्ट्रेस का सच

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
तीन बच्चों के पिता से दिल लगा बैठी हैं Amrapali Dubey ?क्यों हैं 38 साल में कुंवारी? अभिनेत्री ने बताया सच | Amrapali Dubey has affair with Dinesh Lal Yadav Nirahua, he married and have 3 kids, what says Actress Hindi

भोजपुरी की ‘करिश्मा कपूर’ आम्रपाली दुबे: 38 की उम्र में भी अविवाहित, क्या ‘निरहुआ’ का प्यार है वजह?

भोजपुरी सिनेमा की ‘करिश्मा कपूर’ के नाम से मशहूर आम्रपाली दुबे 38 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। हालांकि, उनका नाम अक्सर तीन बच्चों के पिता, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ जोड़ा जाता है। इन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बेहद शानदार है और उन्होंने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

उनकी सुपरहिट फिल्मों में ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘निरहुआ रिक्शावाला’, ‘राजा बाबू’, ‘बॉर्डर’ और ‘लल्लू की लैला’ प्रमुख हैं। इन दोनों के प्रेम संबंधों की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। लेकिन क्या सच में आम्रपाली भोजपुरी एक्टर के प्यार में इतनी दीवानी हैं कि उन्होंने शादी ही नहीं की, जबकि दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पहले से ही तीन बच्चों के पिता हैं?

इस बारे में आम्रपाली ने खुलकर बात की। सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने कहा, “मैंने पहले भी कहा है और आज भी कह रही हूं, मैं और निरहुआ दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और हमारे बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं है।”

‘मेरे बूढ़े मां-पिता को कौन देखेगा?’

“रही बात मेरी शादी की, तो आपको बता दें कि मुझे आज तक लड़कियों के दो घर वाला कॉन्सेप्ट ही समझ नहीं आया। मैं अगर शादी करके चली जाऊं तो मेरे बूढ़े मां-पिता को कौन देखेगा। घर में मेरे अलावा मेरी बड़ी बहन है। अगर मैं शादी कर भी लूं तो सारी जिम्मेदारी उसके ऊपर आ जाएगी, मेरे मां-पिता कहां जाएंगे, इसलिए मैं कभी शादी के बारे में सोचती ही नहीं हूं।”

दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ तीन बच्चों के पिता हैं

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने वर्ष 2000 में मंशा यादव से विवाह किया। इस दंपत्ति के दो बेटे – आदित्य यादव, अमित यादव और एक बेटी अदिति यादव हैं। ज्ञात हो कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं।

एक नज़र आम्रपाली दुबे के अब तक के सफर पर..

  • जन्म: 11 जनवरी 1987, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
  • शिक्षा: मुंबई के भाऊराव देवरस विद्यालय से प्रारंभिक पढ़ाई और मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक।
  • करियर की शुरुआत: टीवी सीरियल ‘सात फेरे’ और ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ से।
  • भोजपुरी डेब्यू: 2014 में फिल्म “निरहुआ रिक्शावाला-2” से।
  • निरहुआ (दिनेश लाल यादव) संग उनकी जोड़ी सुपर हिट है।
  • दोनों ने साथ मिलकर ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘निरहुआ रिक्शावाला, बॉर्डर, ‘Lallu की लैला’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
  • अम्रपाली को भोजपुरी की क्वीन कहा जाता है।
  • वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।

Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version