बिग बॉस 19: फिर सुलगा महाभारत! सलमान के घर में आहनूर और फरहाना के बीच कुरुक्षेत्र |

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
Bigg Boss 19: फिर जंग का मैदान बना बिग बॉस हाउस, सलमान के शो में हुई जमकर हाथा-पाई | Ashnoor Kaur and Farhana Bhatt clash again in Bigg Boss 19 house

बिग बॉस 19: घर में बढ़ा घमासान, कैप्टन और कंटेस्टेंट के बीच हाथापाई!

नई दिल्ली: सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है। शो का छठा हफ्ता अपने चरम पर है और घर का माहौल अब जंग के मैदान जैसा होता जा रहा है। जहाँ एक ओर शो की रोमांचक होती जा रही है, वहीं दूसरी ओर घर के अंदर टास्क और किचन के कामों को लेकर कंटेस्टेंट के बीच तनाव और विवाद गहराता जा रहा है।

हाल ही में, घर में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सभी को चौंका दिया। घर की मौजूदा कैप्टन फरहाना भट्ट और कंटेस्टेंट अशनूर कौर के बीच जुबानी जंग इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुँच गया।

क्या है पूरा मामला?

‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स ने हाल ही में एक नया प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें फरहाना और अशनूर के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। वीडियो में, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज आपस में बातचीत कर रहे होते हैं, तभी कैप्टन फरहाना भट्ट वहाँ पहुँचती हैं और उनसे बर्तन खाली करने के लिए कहती हैं।

अशनूर, फरहाना की बात को अनसुना करते हुए कहती हैं, "अरे फरहाना मुझे बात नहीं करनी है, जाओ।" अशनूर के इस जवाब से फरहाना का पारा चढ़ जाता है और वह भड़क कर कहती हैं, "काम करके दिखा और उस गधे (अभिषेक बजाज) को भी बोल काम करने के लिए।" अभिषेक भी गुस्से में जवाब देते हैं, "मैं काम नहीं करूंगा, जो करना है तू कर ले।"

बात तब और बिगड़ जाती है जब फरहाना, अशनूर को ‘छिपकली’ कहकर चिढ़ाती हैं। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है, जिसे घर के बाकी सदस्य मुश्किल से रोक पाते हैं। इस वायरल वीडियो पर कैप्शन में लिखा है, "बर्तन को लेकर हो गया है फरहाना और अशनूर के बीच माहौल गरम!"

वीडियो के सामने आने के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स फरहाना को फटकार लगा रहे हैं, जबकि कुछ लोग सलमान खान से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version