AMN. बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने कनाडा में जन्मी डांसर, एक्ट्रेस और सिंगर नोरा फतेही को आयोग के सामने पेश होने का आखिरी मौका दिया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ पर संज्ञान लिया है। नोरा फतेही के इस मामले में आयोग ने सुनवाई की तारीख 27 अप्रैल तय की है. 6 अप्रैल को हुई सुनवाई में नोरा फतेही खुद तो पेश नहीं हुईं, लेकिन उन्होंने अपने वकील के जरिए अपनी बात रखने की कोशिश की.
आयोग ने इसे मानने से इनकार कर दिया है. इस मामले में बॉलीवुड के स्टार अभिनेता संजय दत्त को भी समन जारी किया गया है. अगर नोरा फतेही आयोग द्वारा तय की गई सुनवाई की तारीख पर उपस्थित नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। आपको बता दें कि नोरा फतेही कई सफल बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं.
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)बॉलीवुड(टी)नोरा फतेही(टी)ट्रबल्स(टी)संजय दत्त
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
