AMN. बॉलीवुड स्टार रानी मुखर्जी ने अपने शानदार अभिनय के दम पर अपनी खास पहचान बनाई है। अब उनकी एक्टिंग का हुनर फिल्म मर्दानी 3 में नजर आएगा. इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. यशराज फिल्म्स ने रानी मुखर्जी स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.
आपको बता दें कि यशराज फिल्म्स की मर्दानी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी एकल महिला प्रधान फ्रेंचाइजी है, जिसे पिछले दस सालों से दर्शकों से खूब प्यार और सराहना मिल रही है। मर्दानी 3 में भी बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी.
आपको बता दें कि इस फिल्म को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट और आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. गौरतलब है कि मर्दानी (पहली फिल्म) में मानव तस्करी के भयावह सच को उजागर किया गया था और मर्दानी 2 में सिस्टम को चुनौती देने वाले एक मनोरोगी सीरियल रेपिस्ट के खौफनाक दिमाग को उजागर किया गया था।
पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)बॉलीवुड(टी)रानी मुखर्जी(टी)मर्दानी 3(टी)हिंदी समाचार(टी)बॉलीवुड समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
