AMN. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फिल्म मेकर फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि इस विवाद को सुलझाने के लिए दिग्गज अभिनेता सलमान खान ने पहल की है. रणवीर सिंह के अचानक फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ने के बाद शुरू हुए विवाद के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बड़ा कदम उठाया है.
इसे लेकर FWICE ने रणवीर के खिलाफ असहयोग नोटिस जारी किया था. अब खबर आ रही है कि सलमान खान ने दोनों पक्षों से खुद बात की है ताकि इस मामले को शांति से सुलझाया जा सके. बताया जा रहा है कि सलमान खान के रणवीर सिंह और फरहान अख्तर दोनों से अच्छे रिश्ते हैं. इसी वजह से सलमान खान ने इस विवाद में दखल देने का फैसला किया.
बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर से फोन पर बात की और दोनों के अलग-अलग पक्ष सुने. उन्होंने बॉलीवुड के इन दिग्गजों को समझाया कि ऐसे बड़े प्रोजेक्ट्स में मतभेद होना कोई नई बात नहीं है.
फिल्म उद्योग में रचनात्मक मतभेद बहुत आम हैं
सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके सलमान खान ने फरहान अख्तर से कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में क्रिएटिव मतभेद बहुत आम बात है. इसे लेकर विवाद को और बढ़ाना ठीक नहीं है. उन्होंने फरहान को इस मामले को यहीं खत्म करने की सलाह दी है.
PC:livehindustan
(टैग्सटूट्रांसलेट)बॉलीवुड(टी)रणवीर सिंह(टी)फरहान अख्तर(टी)सलमान खान(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
