AMN. एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है. अब इस एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि ये एक्ट्रेस आने वाली फिल्म मां बहन में कॉमिक अंदाज में नजर आएंगी. बुलबुल और काला के बाद तृप्ति डिमरी अपनी आने वाली नेटफ्लिक्स फिल्म मां बहन को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं।
इस डार्क कॉमेडी फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। इस फिल्म में बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ रवि किशन और धारणा दुर्गा भी अभिनय करती नजर आएंगी.
फिल्म एक मां-बहन की कहानी रेखा और उनकी दो बेटियों जया और सुषमा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें उनके इलाके में पहले से ही संदेह की नजर से देखा जाता है। फिल्म मां बहन का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)बॉलीवुड(टी)तृप्ति डिमरी(टी)माधुरी दीक्षित(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
