Box Office Collection: धुरंधर 2 ने अब तोड़ा प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, अब तक कर चुकी है इतनी कमाई

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
Box Office Collection: धुरंधर 2 ने अब तोड़ा प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, अब तक कर चुकी है इतनी कमाई

AMN. रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने अब एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अपनी कमाई से हर दिन नया इतिहास रचने वाली यह फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशी बाजारों में भी दबदबा बना रही है।

अब धुरंधर 2 ने प्रभास की ब्लॉकबस्टर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। धुरंधर 2 अब उत्तरी अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 ने नॉर्थ अमेरिका में 22 मिलियन डॉलर (करीब 207 करोड़ रुपये) का बिजनेस किया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित बाहुबली 2 के नाम था, जिसने उत्तरी अमेरिका में सबसे ज्यादा 20 मिलियन डॉलर (लगभग 188 करोड़ रुपये) की कमाई की थी। 11 दिनों में ‘धुरंधर 2’ की कुल कमाई अब 846.87 करोड़ रुपये हो गई है. देश में ग्रॉस कलेक्शन 1011.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह फिल्म फिलहाल कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है.

पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version