धर्मेंद्र की विदाई: बॉलीवुड का भावुक अध्याय

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
छह दशकों की फिल्मी यात्रा का अंत, धर्मेंद्र की याद में गमगीन हुआ बॉलीवुड

‘ही-मैन’ धर्मेंद्र के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, भावुक हुए सितारे

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र, जिन्होंने अपने अभिनय से करोड़ों दिलों पर राज किया, सोमवार को इस दुनिया से चले गए। उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है, और कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें याद करते हुए अपने दिल की बात कही है।

कपिल शर्मा: मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा ने धर्मेंद्र के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “अलविदा धर्म पाजी, आपका जाना बहुत ही दुखदायी है; ऐसा लग रहा है जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया है। आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया वह हमेशा मेरे दिल में और यादों में रहेगा। कैसे एक पल में किसी के दिल में बस जाते हैं, यह आपसे बेहतर कोई नहीं जानता था। हमारे दिल में आप हमेशा रहेंगे। ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें।”

अक्षय कुमार: खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने भी धर्मेंद्र के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें भावुक विदाई दी। उन्होंने लिखा, “धर्मेंद्र जी जैसा हीरो हर लड़का बनने की चाह रखता है। हमारे मनोरंजन जगत के असली ही-मैन। पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। आप अपनी फिल्मों और अपने प्यार के जरिए हमेशा याद किए जाएंगे। ओम शांति।”

सुनील शेट्टी: सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र को याद करते हुए लिखा, “शक्ति जो दिल में छुपी हो, स्टारडम जो स्नेह में लिपटा हो। यही धरम पाजी की विरासत है। दुनिया के लिए वे ही-मैन थे। जिन्होंने उन्हें जाना, उनके लिए वे सच्चे स्नेह का स्रोत थे। शांति में विश्राम करें धरम पाजी। ऊं शांति।”

काजोल: अभिनेत्री काजोल ने धर्मेंद्र की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह उनके बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। काजोल ने लिखा, “इंसानियत की असली मिसाल चली गए और दुनिया इनके बिना थोड़ी खाली लगती है…लगता है कि हम बस अच्छे लोगों को ही खो रहे हैं। दिल से अच्छे और हमेशा प्यार पाने वाले। रेस्ट इन पीस धरमजी… हमेशा प्यार के साथ।”

धर्मेंद्र का जाना बॉलीवुड के लिए एक बड़ी क्षति है, लेकिन उनकी फिल्में और उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version