गोविंदा अस्पताल में भर्ती: बेहोशी की हालत में पाए गए अभिनेता
मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता गोविंदा को मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि को उनके जुहू स्थित आवास पर बेहोशी की हालत में पाए जाने के बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता के कानूनी सलाहकार और करीबी मित्र, ललित बिंदल ने इस घटना की पुष्टि की है।
बिंदल ने बताया कि 61 वर्षीय गोविंदा की अस्पताल में गहन जांच की जा रही है। ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए उन्होंने कहा, “जब मुझे बेहोशी की सूचना मिली, मैं तुरंत वहां पहुंचा और उन्हें अस्पताल ले आया।”
फिलहाल, गोविंदा चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में हैं और उनकी स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की जा रही है। बिंदल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी गोविंदा के स्वास्थ्य की जानकारी साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, “मेरे प्रिय और आदरणीय गोविंदा को बेहोशी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
इस खबर से उनके प्रशंसकों में चिंता की लहर दौड़ गई है, जो उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
