AMN. तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ग्रैमी अवॉर्ड जीतने में सफल रहे हैं। यह उनका पहला पुरस्कार है. संगीत जगत के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा हो गई है। 68वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स लॉस एंजिल्स में क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में आयोजित किए गए, जिसकी मेजबानी ट्रेवर नोआ ने की।
इस समारोह में जहां तिब्बत के बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता दलाई लामा 90 साल की उम्र में सर्वश्रेष्ठ ऑडियो बुक, कथन और कहानी कहने की श्रेणी में अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीतने में सफल रहे हैं। जबकि भारतीय सितार वादक अनुष्का शंकर दो नामांकन के बावजूद कोई भी पुरस्कार जीतने में असफल रही हैं।
केंड्रिक लैमर ने बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड जीतकर रिकॉर्ड बना दिया है. वह इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा ग्रैमी जीतने वाले रैपर बन गए हैं। केंड्रिक के नाम कुल 26 ग्रैमी अवॉर्ड हैं। बेस्ट रैप एल्बम और बेस्ट रैप सॉन्ग का खिताब जीतकर उन्होंने हिप-हॉप म्यूजिक में एक नया इतिहास रच दिया है।
PC:स्वदेशी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)ग्रैमी अवार्ड्स 2026(टी)तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

