धुरंधर पर विवाद: क्या होगी रणवीर सिंह की फिल्म पर रोक?

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज से पहले विवादों में, शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने की रोक लगाने की मांग

‘धुरंधर’ विवादों में घिरी: फिल्म के रिलीज पर रोक की मांग, शहीद मेजर के परिवार ने दायर की याचिका

लेखक और निर्देशक आदित्य धर की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज होने से पहले ही कानूनी मुश्किलों में फंस गई है। अशोक चक्र अवार्डी शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी।

शहीद मेजर मोहित शर्मा के परिवार का कहना है कि ‘धुरंधर’ उनके बेटे की जिंदगी से प्रेरित हो सकती है और फिल्म निर्माताओं ने इस संबंध में परिवार से कोई अनुमति नहीं ली है। याचिका में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC), भारतीय सेना, और फिल्म के निर्देशक व निर्माता को पक्षकार बनाया गया है।

यह पहली बार नहीं है जब ‘धुरंधर’ को मेजर मोहित शर्मा की कहानी से जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लगातार ऐसी चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, 26 नवंबर को निर्देशक आदित्य धर ने एक बयान जारी कर इस बात से इनकार किया था। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था, “हमारी फिल्म ‘धुरंधर’ बहादुर मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर आधारित नहीं है। यह एक आधिकारिक स्पष्टीकरण है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यदि भविष्य में हम मोहित सर पर कोई बायोपिक बनाते हैं, तो वह परिवार की पूर्ण सहमति और परामर्श से बनाई जाएगी, और इस तरह से बनाई जाएगी जो देश के लिए उनके बलिदान और हम सभी के लिए छोड़ी गई विरासत का सच्चा सम्मान करे।”

‘धुरंधर’ के ट्रेलर के बाद, फिल्म के विभिन्न किरदारों पर चर्चा हुई है, लेकिन रणवीर सिंह के किरदार को लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। यह सस्पेंस बना हुआ है कि रणवीर सिंह का किरदार किससे प्रेरित है। वहीं, आर. माधवन को अजीत डोभाल, अर्जुन रामपाल को पाकिस्तान के इलियास कश्मीरी, और संजय दत्त को पाकिस्तानी एसपी चौधरी असलम के किरदारों से प्रेरित बताया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि रणवीर सिंह का लुक शहीद मेजर मोहित शर्मा से मिलता-जुलता है। मेजर मोहित शर्मा ने अपना नाम और पहचान बदलकर कई साल हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकवादी समूह के साथ बिताए थे और जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक आतंकवादी विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए थे। उनके असाधारण साहस के लिए उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version