थिएटर में 1300 करोड़ रुपये से अधिक का ऐतिहासिक साम्राज्य खड़ा करने के बाद, आदित्य धर की जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) ने अब ओटीटी की दुनिया में भी तहलका मचा दिया है। 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के बाद, इस फिल्म ने व्यूअरशिप के ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिन्हें छूना रणबीर कपूर और अल्लू अर्जुन जैसे सुपरस्टार्स के लिए भी बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।
इसे भी पढ़ें: Govinda Was Attacked | ‘बॉलीवुड स्टार गोविंदा पर तड़के सुबह हमला’, धमकी भरे कॉल्स के बाद घर में घुसे हमलावर, मैनेजर का खुलासा
नेटफ्लिक्स के ताजा आंकड़ों की मानें तो ‘धुरंधर’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड (3 दिन) में ही 7.8 मिलियन (78 लाख) व्यूज बटोर कर नया इतिहास रच दिया है। यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब तक की सबसे धमाकेदार ओपनिंग है। आलम यह है कि फिल्म न केवल भारत, बल्कि पाकिस्तान, यूएई और बहरीन समेत 7 देशों में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। नेटफ्लिक्स की इस रेस में कृति सेनन और धनुष की ‘तेरे इश्क में’ (3.8 मिलियन व्यूज) दूसरे पायदान पर रही, जबकि ‘धुरंधर’ ने ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर को पछाड़कर अपनी बादशाहत साबित कर दी है।
इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Release Date | ‘कालीन भैया’ और ‘गुड्डू पंडित’ की बड़े पर्दे पर वापसी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के इस जबरदस्त डिजिटल प्रदर्शन ने इसकी ग्लोबल अपील पर मुहर लगा दी है, खासकर उन दर्शकों के बीच जो भाषा की बाधा के कारण इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे। तमिल और तेलुगु डबिंग के साथ आई यह फिल्म हफ्तों तक बड़े पर्दे पर राज करने के बाद अब मोबाइल स्क्रीन पर छाई हुई है। भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी इसका टॉप ट्रेंड में होना इसकी बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता का प्रमाण है।
क्वालिटी विवादों के बीच भी कायम रहा जलवा
हैरानी की बात यह है कि ‘धुरंधर’ ने यह रिकॉर्ड खराब कलर ग्रेडिंग और पिक्चर क्वालिटी की शिकायतों के बावजूद बनाया है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही दर्शकों ने इसकी विजुअल क्वालिटी पर सवाल उठाए और फिल्म के सेंसर होने की अटकलें भी लगाईं। हालांकि, सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि, “यह बिल्कुल वही वर्जन है जो सिनेमाघरों में दिखाया गया था। रनटाइम में 3 मिनट का अंतर केवल इंटरवल प्लेट्स और विज्ञापनों के न होने की वजह से है, जो डिजिटल स्ट्रीमिंग में एक मानक प्रक्रिया है।” बताया जा रहा है कि दर्शकों के फीडबैक के बाद अब इसकी क्वालिटी में सुधार कर दिया गया है।
सीक्वल का बढ़ा इंतज़ार और डिजिटल राइट्स
इस अपार सफलता के बीच ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का टीज़र 3 फरवरी को रिलीज किया जा चुका है, जिसने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
