AMN. कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए इंजेक्शन संबंधी दावों पर अब उनके पति पराग त्यागी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने इन दावों को अफवाह बताया और लोगों से गलत सूचना फैलाना बंद करने की अपील की.
शेफाली जरीवाला का 27 जून 2025 को मुंबई में निधन हो गया। सोशल मीडिया पर उनकी मौत को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि उनकी मौत किसी इंजेक्शन की वजह से हुई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस मामले पर शेफाली के पति पराग का रिएक्शन सामने आया है. इंजेक्शन से जुड़े दावों पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि हमारे घर कौन आया-जाया है या किसने ये सब बताया है.
अगर आपको जवानी के लिए इंजेक्शन मिले तो कृपया मुझे बताएं.
गोरा बनाने के लिए इंजेक्शन की अफवाहों पर उन्होंने कहा कि उन्हें (शेफाली) और भी गोरा बनने की क्या जरूरत थी? वह नैसर्गिक सुन्दरी थी। जवान दिखने के लिए इंजेक्शन के मुद्दे पर पराग त्यागी ने कहा कि अगर जवान दिखने के लिए कोई इंजेक्शन है तो मुझे भी बताएं. आप भी लीजिए, अपने माता-पिता को भी लगवाइए. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर कोई ऐसा इंजेक्शन होता जो इंसान को हमेशा जवान बनाए रखेगा तो शायद आज रतन टाटा जी जिंदा होते. आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर अपनी खास पहचान बनाई थी.
PC:indiatv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
