AMN. बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। अब 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फर्नांडिस के सरकारी गवाह बनने की अर्जी के बीच आरोपी सुकेश चंद्रशेखर द्वारा जेल से उन्हें पत्र लिखने की खबर आई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडिस को यह लेटर 21 अप्रैल को लिखा गया है। इस लेटर में सुकेश ने जैकलीन को बेबी बोम्मा और मेरी जैकी कहा है। आरोपी सुकेश चन्द्रशेखर ने इसमें लिखा कि प्यार और जंग में सब कुछ जायज है और चाहे कुछ भी हो जाए वह हमेशा उसके साथ खड़ा रहेगा।
सुकेश ने यह भी लिखा कि तुम मेरी हो और मैं हमेशा तुम्हारा रहूंगा। आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस की गिनती भी बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने शानदार अभिनय के दम पर अपनी खास पहचान बनाई है।
पीसी: abplive
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
