आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का टीजर हुआ रिलीज, जबरदस्त एक्शन करती आईं नजर

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का टीजर हुआ रिलीज, जबरदस्त एक्शन करती आईं नजर

AMN. बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री आलिया भट्ट आगामी फिल्म अल्फा में अभिनय करती नजर आएंगी। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है. टीजर: 1 मिनट 55 सेकेंड के इस टीजर में आलिया जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं. उनकी ये फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी.

टीजर में कहानी एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट निभा रही हैं. उसे बचपन से ही एक खास मकसद के लिए तैयार और प्रशिक्षित किया जाता है।

टीजर में उनके पिता की भूमिका निभा रहे बॉबी देओल उन्हें ‘अल्फा’ नाम के एक गुप्त कार्यक्रम से परिचित कराते नजर आ रहे हैं, जिसे देश के लिए सैनिकों की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए डिजाइन किया गया है। आपको बता दें कि यह यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की 7वीं और फीमेल लीड वाली पहली फिल्म है। इस फिल्म में दर्शकों को बॉबी देओल की एक्टिंग भी देखने को मिलेगी.

पीसी: इंस्टाग्राम

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर देखें

यशराज फिल्म्स (@yrf) द्वारा साझा की गई एक पोस्ट


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version