“तू मेरी पूरी कहानी”: नए चेहरों का जादू, भट्ट कैंप की नई पेशकश, सुहृता और अनु मलिक का कमाल!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
Tu Meri Poori Kahani: भट्ट कैंप ने फिर खेला नए चेहरे पर दांव, सुहृता दास और अनु मलिक ने बिखेरा जादू | Tu Meri Poori Kahani Movie Review in Hindi Jaane Film KI Story Acting Audience Ka Kya Hai Reaction

‘तू मेरी पूरी कहानी’: रिश्तों, सपनों और संगीत का एक दिलकश सफ ]

‘तू मेरी पूरी कहानी’ – एक अनूठी दास्तान!
काफी लंबे इंतजार के बाद, महेश भट्ट और अनु मलिक की सदाबहार जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने के लिए बड़े पर्दे पर हाजिर है, अपनी नई फिल्म ‘तू मेरी पूरी कहानी’ के साथ। यह फिल्म सिर्फ अनुभवी कलाकारों के अनुभव का संगम नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के प्रतिभाशाली कलाकारों और एक युवा निर्देशक के जोश का भी प्रमाण है।

अनिका का सफर: बागी, निडर और जुनूनी
फिल्म की नायिका अनिका, एक बिंदास और बेखौफ लड़की है, जिसका सपना है कि वह फिल्मों की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाए। इसी सफर में उसकी मुलाकात रोहन से होती है, जो एक सबवे सिंगर है। उसकी आवाज़ में जादू है और उसके होंठों से निकला टाइटल ट्रैक “तू मेरी पूरी कहानी” सीधे दिल में उतर जाता है। कहानी में जहां पिता का ठंडा व्यवहार, मां का सहारा और अनिका का अपने सपनों के प्रति जुनून है, वहीं मोहब्बत, जुदाई और महत्वाकांक्षा की कशमकश भी है। यह फिल्म मोटा-माटी इसी कशमकश के इर्द-गिर्द घूमती है।

नए चेहरों पर भट्ट कैंप का भरोसा
हिरण्या ओझा ने अनिका के किरदार को बखूबी निभाया है। कभी बागी, कभी टूटी हुई और फिर सफलता की ऊंचाइयों को छूती हुई अनिका के रूप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। अर्हन पटेल ने अपने रोल में मासूमियत और संवेदनशीलता को बड़ी कुशलता से दर्शाया है। पिता की याददाश्त खोने वाली बीमारी वाले दृश्य अत्यंत मार्मिक हैं। शम्मी दुहान, एक जुनूनी खलनायक के रूप में, डर के शाहरुख खान की याद दिलाते हैं, वह डराते भी हैं और दर्शकों के मन में जगह भी बना लेते हैं। तिग्मांशु धूलिया, एक गुस्से वाले पिता के रूप में, जो अपने प्यार को छिपाए रखते हैं, कम संवादों में भी गहरा असर छोड़ते हैं। जूही बब्बर, ममता और स्थिरता का प्रतीक बनकर उभरी हैं।

अनु मलिक की संगीतमय धुनें
सुहृता दास ने अपने पहले ही प्रयास में साबित कर दिया है कि वह रिश्तों की जटिलताओं को संवेदनशीलता और सिनेमाई शिद्दत से परदे पर उतार सकती हैं। उनके निर्देशन में वही आत्मा है जो महेश भट्ट की फिल्मों में कभी दिखाई देती थी। जिस तरह मोहित सूरी ने ‘सायरा’ के जरिए अपनी पहचान बनाई थी, वैसी ही उम्मीद सुहृता से की जा सकती है। अनु मलिक का संगीत इस फिल्म की धड़कन है। “तू मेरी पूरी कहानी” – एक आत्मा को छू लेने वाला गीत है। “ये इश्क़ है” – ताजगी और खुरदरेपन से भरा है, जो कहानी को और गहराई देता है। कई सालों बाद अनु मलिक ने एक बार फिर दिखाया है कि उनकी धुनें सिर्फ कानों के लिए नहीं, बल्कि दिल के लिए भी होती हैं।

फिल्म में महेश भट्ट का अहसास
फिल्म में बार-बार वह पुराना भट्ट अंदाज़ झलकता है। टूटे हुए रिश्ते, महत्वाकांक्षा और मोहब्बत का संघर्ष। ‘सायरा’ की यादें ताज़ा हो जाती हैं, जहाँ संगीत और कहानी एक-दूसरे में घुलमिलकर कुछ नया रचते थे।

मुख्य सवाल: प्यार या शोहरत?
फिल्म का सबसे अहम सवाल है – इंसान प्यार चुने या शोहरत? अनिका की यात्रा इस सवाल को बड़े मार्मिक ढंग से सामने रखती है। क्लाइमेक्स में जब वह राज (शम्मी दुहान) के सामने खड़ी होती है, तो यह सिर्फ जीत नहीं, आत्म-सम्मान और साहस का इज़हार है।

‘तू मेरी पूरी कहानी’ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव है। नए कलाकारों की ताजगी, सुहृता दास का संवेदनशील निर्देशन, महेश और विक्रम भट्ट का अनुभव, और अनु मलिक का संगीत – सब मिलकर इसे एक यादगार सफर बना देते हैं।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version