पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने लगाया ईवीएम में टेपिंग का आरोप, इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने लगाया ईवीएम में टेपिंग का आरोप, इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

AMN. पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग जारी है. मतदान अंतिम चरण में पहुंच गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक इन सीटों पर 78.68 फीसदी वोटिंग हो चुकी है.

वोटिंग के दौरान कई जगहों से मारपीट, लाठीचार्ज, नारेबाजी और ईवीएम से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामने आई हैं. वहीं, नेता एक दूसरे पर आरोप भी लगा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि डायमंड हार्बर के फाल्टा में ईवीएम पर बीजेपी का बटन टेप किया गया है. इस संबंध में चुनाव आयोग की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है. आयोग ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर ईवीएम में टेप पाए जाने की शिकायत सही पाई जाएगी, वहां दोबारा चुनाव कराया जाएगा.

भवानीपुर में सीएम ममता बनर्जी का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से है. टीएमसी समर्थकों द्वारा सुवेंदु अधिकारी को घेरने और चोर-चोर के नारे लगाने का मामला भी सामने आया है. वहीं दक्षिण 24 परगना जिले में बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार ने टीएमसी समर्थकों पर कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया है. आज जिन जिलों में वोटिंग हो रही है, वह ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है.

PC:indiatv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव(टी)बीजेपी(टी)ईवीएम(टी)टीएमसी(टी)हिंदी समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version