T20 World Cup 2026: दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर मालामाल हुई भारतीय टीम, मिली इतने करोड़ रुपये की भारी रकम

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
T20 World Cup 2026: दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर मालामाल हुई भारतीय टीम, मिली इतने करोड़ रुपये की भारी रकम

स्पोर्ट्स डेस्क. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले खेलते हुए पांच विकेट खोकर 255 रन बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 159 रन पर ढेर हो गई. लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है। आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 120 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्राइज पूल रखा था, जो पिछले संस्करण से करीब 20 फीसदी ज्यादा है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया को 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम इनामी राशि मिली. वहीं, उपविजेता टीम के तौर पर न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.7 करोड़ रुपये की रकम मिली है। इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को 7.9 लाख डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपये दिए गए हैं. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण तक का सफर तय करने वाली टीमों को भारी रकम मिली है. इसके लिए जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज को 3.8 लाख डॉलर यानी करीब 3.48 करोड़ रुपये दिए गए थे.

ऑस्ट्रेलिया को करीब 2.3 करोड़ रुपये मिले

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सभी 20 टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को बड़ी रकम भी दी है. आईसीसी की ओर से ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और अमेरिका को 2.5 लाख डॉलर यानी करीब 2.3 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)टी20 विश्व कप 2026(टी)भारत


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version