धमाका सेल: सिर्फ ₹30,000 में 55-इंच Smart TV, दमदार फीचर्स के साथ शानदार डील

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
धमाका सेल: मात्र ₹30,000 में घर लाएं 55-इंच का धांसू Smart TV, दमदार फीचर्स और शानदार डिस्प्ले के साथ लूट लें यह डील!
30 हजार में 55 इंच का Smart TV, फीचर्स ऐसे कि फैन हो जाएंगे, फटाफट चेक करें डील

अगर आप भी सोच रहे हैं कि लिविंग रूम में ऐसा टीवी हो जो देखते ही लोगों का ध्यान खींच ले, तो 55 इंच का स्मार्ट टीवी आज की सबसे परफेक्ट चॉइस बन चुका है. बड़ी स्क्रीन, दमदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स के बिना अब एंटरटेनमेंट अधूरा लगता है. ऐसे में Lumio का 55 inch Smart TV उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो सिर्फ टीवी नहीं बल्कि होम थिएटर जैसा फील चाहते हैं, वो भी बजट में. ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर चल रही रिपब्लिक डे सेल 2026 में Lumio Vision 7 पर अच्छी छूट मिल रही है. आइए जानते हैं डील के बारे में.

Lumio Vision 7 स्मार्ट टीवी पर मिलेगी 48% तक की छूट

फ्लिपकार्ट सेल में Lumio Vision 7 पर 48% छूट मिल रही है. छूट के साथ इस स्मार्ट टीवी की कीमत 68,999 रुपये से कम होकर 35,999 रुपये हो गई है. इसके साथ ही फ्लिपकार्ट 5,750 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रहा है, जिससे आप इस टीवी को 30,249 रुपये में खरीद सकते हैं. इस बैंक डिस्काउंट का फायदा आप HDFC क्रेडिट कार्ड पर उठा सकते हैं. अगर आपके पास HDFC कार्ड नहीं है, तो आप मल्टीबैंक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI और Net Banking पर 1000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं.

Lumio vision 7 स्मार्ट टीवी की कीमत

Lumio Vision 7 की खासियत

Lumio Vision 7 स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 55 इंच का QLED Ultra HD डिस्पले मिलेगा, जो क्रिस्टल क्लियर पिक्चर क्वालिटी ऑफर करता है. साउंड के लिए 30W का 4 स्पीकर आउटपुट दिया गया है, जो क्लियर और बैलेंस साउंड ऑफर करता है. यह Google TV पर काम करता है, जिससे आप आराम से Netflix, YouTube, JioHotstar, Prime Video और SonyLIV जैसे प्लेटफॉर्म्स को आराम से देख सकते हैं. कनेक्टिविटी के लिए, डिवाइस में 3 HDMI पोर्ट, 3 USB पोर्ट और WiFi फीचर्स मिलेंगे. रिमोट में वॉइस सर्च ऑप्शन मिलेगा. साथ ही टीवी 2 साल की वारंटी के साथ आता है.

.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *