AMN. दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप को शुक्रवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा समेत उसके सात सांसदों का भारतीय जनता पार्टी में विलय हो गया। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कुल 7 राज्यसभा सांसदों ने आप से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी में शामिल हो गए.
इन राज्यसभा सांसदों में राघव चड्ढा के साथ पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं। बीजेपी में विलय से पहले राघव चड्ढा ने पीसी की सदस्यता. इस पीसी में उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. इसके बाद सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने बीजेपी कार्यालय जाकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की और खुद को बीजेपी में विलय कर लिया.
राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी
राघव चड्ढा समेत सात आप सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर आप ने भी प्रतिक्रिया दी है. आम आदमी पार्टी ने इन सांसदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है. इस संबंध में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब संजय सिंह ने कहा है कि मैं राज्यसभा के सभापति को एक पत्र सौंपूंगा, जिसमें बीजेपी में शामिल होने के कारण राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत स्वेच्छा से अपनी पार्टी की सदस्यता छोड़ने के बराबर है.
पीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
