AMN. 13 साल तक कोमा में रहने के बाद आखिरकार हरीश राणा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। कभी जिंदगी से भरे सपने लेकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने निकले हरीश राणा ने मंगलवार को आखिरी सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क में किया गया।
देश की शीर्ष अदालत द्वारा निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दिए जाने के बाद हरीश राणा की एम्स में मौत हो गई। आज अंतिम विदाई के वक्त हर कोई भावुक नजर आया. परिजनों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. आपको बता दें कि हरीश राणा साल 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए थे.
इसके बाद वह कोमा में चले गये. इसके बाद से वह लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। इसके बाद उन्हें कभी होश नहीं आया. 13 साल तक कोमा में रहने के बाद परिवार ने सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की इजाजत मांगी थी.
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
