AMN. आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां रायवरम के पास खदान क्षेत्र के पास एक निजी बस एक टिपर ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर के बाद बस में आग लग गई. इस आग ने बस को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया. इस सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर है.
जिसमें कई यात्री जिंदा जल गये. बस पूरी तरह जल गई है. इस घटना पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अधिकारियों से घायलों के इलाज के बारे में जानकारी ली. इस सड़क हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि देर रात मार्कापुरम जिले के रायवरम के पास खदानों के पास एक निजी बस और टिपर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर होने की जानकारी मिली.
यह बस तेलंगाना के निर्मल से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर की ओर जा रही थी. इस सड़क हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. अब तक करीब 16 घायलों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया है.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
