AMN. देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नई सरकार के गठन के लिए आज मतदान हो रहा है। आज असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है. देश के तीन अहम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 296 सीटों पर वोटिंग हो रही है. आज 1899 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी.
आज असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग हो रही है. चुनाव में असम में 722, केरल में 883 और पुडुचेरी में 294 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि निष्पक्ष तरीके से मतदान कराया जा सके. तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी चुनाव होने हैं. इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे. इस दिन यह लगभग तय हो जाएगा कि किस राज्य में कौन सी पार्टी या गठबंधन सरकार बनाएगी.
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी चुनाव होने हैं
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल को छोड़कर बाकी राज्यों में एक चरण में वोटिंग होगी. केरल, असम और पुडुचेरी में आज वोटिंग हो रही है. तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा. 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा।
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
