BJP पर धोखे के आरोप, Uddhav Thackeray को भरोसा – ईश्वर की इच्छा से Mumbai में बनेगी ‘शिवसेना Mayor’

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
BJP पर 'धोखे' का आरोप, हार के बाद भी Uddhav Thackeray को भरोसा- ईश्वर की इच्छा से Mumbai में होगा अपना Mayor

उद्धव ठाकरे ने बीएमसी चुनाव परिणाम को बताया धोखा, कहा- मुंबई को गिरवी नहीं रखने दूंगा, अब महापौर 2027 की जंग

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को मुंबई के शिवसेना भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव परिणामों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस चुनाव को ‘धोखे’ से जीता है और वह मुंबई को गिरवी रखना चाहती है, लेकिन मराठी मानुष इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा को लगता है कि उसने शिवसेना (यूबीटी) को खत्म कर दिया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर संभव प्रयास किया लेकिन वफादारी नहीं खरीद सकी। ठाकरे ने साफ किया कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, बल्कि यह अभी शुरू हुई है।

बीएमसी में महापौर की कुर्सी को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी “ईश्वर की इच्छा से” मुंबई में अपना महापौर नियुक्त करेगी। उन्होंने कहा कि मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) का महापौर बनाना उनका सपना है, और अगर ईश्वर की इच्छा हुई तो यह सपना साकार होगा।

हालांकि, ठाकरे ने इस बात पर जोर दिया कि मुंबईवासी इसे कभी नहीं भूलेंगे। ठाकरे ने कहा, “उसने (भाजपा ने) मुंबई को गिरवी रखकर विश्वासघात के जरिए जीत हासिल की है। मराठी मानुष इस पाप को कभी माफ नहीं करेंगे।”

इस बीच, बीएमसी चुनाव के परिणामों के अनुसार, 227 सदस्यीय निगम में भाजपा ने 89 सीट जीतीं हैं, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना ने 29 सीट अपने नाम की है। वहीं, उद्धव ठाकरे गुट को 65 सीट मिलीं हैं और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को छह सीट मिलीं हैं।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version