होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट अस्वीकार्य, पश्चिम एशिया में तनाव जल्द खत्म होना चाहिए: पीएम मोदी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट अस्वीकार्य, पश्चिम एशिया में तनाव जल्द खत्म होना चाहिए: पीएम मोदी

AMN. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव खत्म करने में भारत की स्पष्ट भूमिका है. इस युद्ध से पश्चिम एशिया में पैदा हुए संकट को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने इन हमलों का विरोध किया है और होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट अस्वीकार्य है. भारत शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में है और नागरिकों और बिजली संयंत्रों पर हमले स्वीकार्य नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि इस युद्ध के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बहुत चुनौतीपूर्ण हो गई है. इसके बावजूद हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति पर ज्यादा असर न पड़े।

पीएम मोदी ने लोकसभा में बताया कि पिछले दशक में भारत ने ऐसे संकट के समय के लिए कच्चे तेल के भंडारण को भी प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि आज भारत के पास 53 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा का रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व है और देश 65 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा के रिजर्व की व्यवस्था पर काम कर रहा है. सरकार विभिन्न देशों के आपूर्तिकर्ताओं से भी लगातार संपर्क में है।

आपको बता दें कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को 24 दिन हो गए हैं. यह युद्ध दुनिया भर के देशों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। अगर यह युद्ध जल्द खत्म नहीं हुआ तो कई देशों को बुरी स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

PC:tv9hindi

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version